आज लॉंच हो सकता है POCO C61


POCO भारत में एक नया स्मार्टफोन POCO C61 लॉन्च करने की तैयारी में है. POCO C61 का रेट काफ़ी कम रखे जाने का अनुमान है. 

POCO ने इस स्मार्टफ़ोन को अगले सप्ताह लॉंच करने की तैयारी में है. जिसको लेकर कुछ चीजों की पुष्टि कंपनी के द्वारा की गई है. ये फ़ोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री होगा. बता दें कि पिछले साल POCO ने POCO C15 लंच किया था. अब कंपनी इस फ़ोन का अपग्रेडेड वर्जन "POCO C61" लॉंच करेगा. अफ़वाहें हैं कि ये डिवाइस मीडियाटेक हेलियो G36 SoC द्वारा संचालित होगा. बता दें कि "मीडियाटेक हेलियो G36 SoC" चिप आमतौर पर काफ़ी महँगे गैजेट्स में देखने को मिलती है.



POCO C61: कौन-कौन सी सुविधा मिल सकती है गैजेट के अंदर?


कंपनी के द्वारा POCO C61 में बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट सपोर्ट की सुविधा होने की पुष्टि की गई है। सटीक होने के लिए, डिवाइस में 90Hz HD+ डिस्प्ले और 6GB रैम होगी। रैम को 6GB तक एक्पेंड किया जा सकता है। POCO C61 में 5000mAh की बैटरी होगी ।


डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट के जरिए पहले ही टीज किया जा चुका है. सुरक्षा उद्देश्यों के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा हो सकती है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. डिवाइस में मीडियाटेक हेलियो G36 SoC प्रोसेसर होने की काफ़ी उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog